मस्क द्वारा ट्विटर खरीदने की पेशकश किए जाने के बाद से 49% घटा टेस्ला का बाज़ार पूंजीकरण
एलन मस्क द्वारा अप्रैल में ट्विटर को खरीदने की पेशकश किए जाने के बाद से उनकी कंपनी टेस्ला का बाज़ार पूंजीकरण लगभग आधा हो गया है। 13 अप्रैल को टेस्ला के एक शेयर का दाम $340.79 था जो करीब 49% घटकर $173.44 हो गया है। ट्विटर खरीदने के लिए मस्क ने टेस्ला के $20 बिलियन कीमत के शेयर बेचे थे।