मस्क ने ट्विटर को $54.20 प्रति शेयर की पुरानी कीमत पर खरीदने का दिया प्रस्ताव: रिपोर्ट
ब्लूमबर्ग के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने ट्विटर को $54.20 प्रति शेयर पर खरीदने का प्रस्ताव दिया है, जो पुरानी ट्विटर डील के बराबर है। इस खबर के बाद ट्विटर के शेयर मंगलवार को 12% चढ़े। मस्क द्वारा मूल डील को रद्द करने के बाद विवाद के कोर्ट पहुंचने से पहले यह प्रस्ताव सामने आया है।