मस्क ने ट्विटर को पुरानी कीमत में खरीदने का प्रस्ताव देने से पहले मांगी थी 30% की छूट: खबर
एक रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने पुरानी कीमत ($44 बिलियन) पर ट्विटर को खरीदने का प्रस्ताव देने से पहले इसके लिए 30% छूट मांगी थी जिसे ट्विटर ने मना कर दिया। बकौल रिपोर्ट, इस छूट के बाद ट्विटर की कीमत करीब $31 बिलियन होती। इसके बाद 10% छूट मांगी गई जिसे ट्विटर ने अस्वीकार कर दिया।