मस्क ने निवेशकों से कहा कि ट्विटर डील का समर्थन करने पर वह उनका धन दोगुना कर सकते हैं: खबर
रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क ने निवेशकों से कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि अगर वे (निवेशक) $44 बिलियन में ट्विटर खरीदने के उनके सौदे का समर्थन करेंगे तो वह उनका धन दोगुना या तीन गुना कर सकते हैं। बकौल रिपोर्ट, उन्होंने यह भी कहा कि वह 2025 तक ट्विटर यूज़र्स की संख्या 500 मिलियन+ कर सकते हैं।