मस्क ने मीडिया को जानकारी लीक करने पर ट्विटर कर्मचारियों को मुकदमे की दी धमकी: रिपोर्ट
पत्रकार ज़ोइ शिफर ने बताया है कि ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने मीडिया को गोपनीय जानकारी लीक करने पर कंपनी के कर्मचारियों को मुकदमे का सामना करने की धमकी दी है। मस्क ने कथित तौर पर कर्मचारियों से कहा, "यह सिर्फ एक बार कहा जाएगा, अगर आपने नियमों का उल्लंघन किया तो आपसे नुकसान की भरपाई की जाएगी।"