मस्क ने यूक्रेन भेजे स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट टर्मिनल, उप-प्रधानमंत्री ने शेयर की तस्वीर
रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन के उप-प्रधानमंत्री मायखाइलो फेडोरोव ने बताया है कि स्पेसX स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट टर्मिनल यूक्रेन पहुंच गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर इसकी तस्वीर शेयर कर लिखा है, "स्टारलिंक यहां पहुंच चुका है…धन्यवाद एलन मस्क।" इससे पहले फेडोरोव ने मस्क से यूक्रेन में स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा मुहैया कराने का अनुरोध किया था।