मस्क पर लगा डोजकॉइन 'पिरामिड स्कीम' चलाने का आरोप, निवेशक ने किया $258 बिलियन का मुकदमा
डोजकॉइन निवेशक कीथ जॉनसन ने दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क, उनकी कंपनियों (टेस्ला व स्पेसX) पर $258 बिलियन का मुकदमा दायर किया है। उनका आरोप है कि क्रिप्टोकरेंसी को प्रमोट करने के लिए मस्क 'पिरामिड स्कीम' चला रहे हैं। बकौल जॉनसन, मस्क द्वारा डोजकॉइन का प्रमोशन शुरू करने के बाद से निवेशकों को $86 बिलियन का नुकसान हुआ।