मस्क पिछले साल बने थे जुड़वां बच्चों के पिता, शीर्ष अधिकारी हैं बच्चों की मां: रिपोर्ट

बिज़नेस इनसाइडर के मुताबिक, एलन मस्क नवंबर-2021 में जुड़वां बच्चों के पिता बने थे और उनके ब्रेन-चिप स्टार्टअप न्यूरालिंक की शीर्ष अधिकारी शिवॉन ज़िलिस बच्चों की मां हैं। बकौल रिपोर्ट्स, अप्रैल में मस्क और ज़िलिस ने बच्चों के नाम में उनके पिता का अंतिम नाम व मध्य नाम में मां का अंतिम नाम जुड़वाने के लिए याचिका दायर की थी।

Load More