मस्कट जा रहे विमान के इंजन से धुआं निकलने पर नागपुर में की गई आपात लैंडिंग
आधिकारिक बयान के अनुसार, नागपुर (महाराष्ट्र) एयरपोर्ट पर बुधवार रात चटगांव (बांग्लादेश) से मस्कट (ओमान) जाने वाली सलाम एयर की फ्लाइट के इंजन से धुआं निकलने पर आपात लैंडिंग की गई। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट में करीब 200 यात्री और चालक दल के 7 सदस्य सवार थे। बकौल अधिकारी, सभी सुरक्षित हैं।