मस्जिद में कोई शिवलिंग नहीं पाया गया, वहां केवल एक फव्वारा है: ज्ञानवापी मस्जिद समिति के वकील
ज्ञानवापी मस्जिद की देखरेख करने वाली अंजुमन इंतेज़ामिया मस्जिद समिति के वकील रईस अहमद अंसारी ने बताया है, "वादी पक्ष का जिस तरह कहना है कि मस्जिद में शिवलिंग पाया गया...वह बिल्कुल गलत है।" उन्होंने कहा, "मस्जिद में जहां वुज़ूखाना है...उसमें फव्वारा है...और उसे मिसगाइड किया जा रहा है...शिवलिंग में छेद होने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है।"