मस्जिद में बदली गई 11वीं सदी की भोजशाला के भीतर एमपी में मिली वाग्देवी की मूर्ति
धार (मध्य प्रदेश) में स्थानीय मुस्लिम शासक द्वारा मस्जिद में तब्दील की गई 11वीं सदी की भोजशाला में वाग्देवी (देवी सरस्वती) की मूर्ति मिली है। प्रशासन ने मूर्ति हटाकर दूसरी जगह रखवा दी और एएसआई द्वारा संरक्षित भोजशाला की सुरक्षा बढ़ाई है। बकौल पुलिस, अज्ञात असामाजिक तत्वों ने रात के समय तार की फेंसिंग काटकर भोजशाला में मूर्ति रखी थी।