मस्जिद में हुए बम विस्फोट में कम-से-कम 30 लोगों की पाकिस्तान में हुई मौत, 56 घायल
पुलिस के मुताबिक, पेशावर (पाकिस्तान) में शुक्रवार को एक मस्जिद में हुए बम विस्फोट में कम-से-कम 30 लोगों की मौत हो गई जबकि 56 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "यह आपात स्थिति है...और घायलों को...अस्पताल ले जाया जा रहा है...विस्फोट किस तरह का था इसकी जांच हो रही है...लेकिन प्रतीत होता है...कि यह आत्मघाती हमला था।"