मस्जिद, संग्रहालय और ऐतिहासिक स्थलों को दोबारा खोलेगा ईरान: राष्ट्रपति रूहानी

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि रविवार को ईद-उल-फितर पर्व के साथ ही देश के संग्रहालय और ऐतिहासिक स्थल दोबारा खोल दिए जाएंगे जबकि मस्जिद सोमवार को खुलेंगी। राष्ट्रपति ने पिछले हफ्ते कहा था कि रमज़ान के बाद रेस्टोरेंट दोबारा खोले जाएंगे और दर्शकों के बिना खेल गतिविधियां भी फिर से शुरू की जाएंगी।

Load More