मस्जिदों में पोस्टर डालकर दंगा फैलाने की कोशिश करने वाले 7 आरोपी अरेस्ट: अयोध्या पुलिस
अयोध्या पुलिस ने 26-अप्रैल की रात को अयोध्या की मस्जिदों में आपत्तिजनक पोस्टर और वस्तुएं डालकर शहर मे दंगा फैलाने की कोशिश करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया, "इसे अंजाम देने के लिए 8 लोग गए थे...4 आरोपी फरार हैं...इनका उद्देश्य शहर का...माहौल बिगाड़ने का था...आरोपियों को अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होने दिया गया।"