मस्तिष्क खाने वाले अमीबा से 15 वर्षीय लड़के की केरल में हुई मौत, झरने में करता था स्नान

आलप्पुझा (केरल) में एक 15-वर्षीय लड़के की मस्तिष्क खाने वाले अमीबा के कारण मौत हो गई है। एक हफ्ते पहले उसे बुखार चढ़ा था और रविवार को उसकी हालत बिगड़ गई। माना जा रहा है कि घर के पास एक छोटे झरने से उसे संक्रमण हुआ जिसमें वह नहाने जाता था। अमीबा नाक के रास्ते शरीर में प्रवेश करता है।

Load More