महिंद्रा अपनी नई एसयूवी का नाम रखेगी 'BE 6', '6e' कोड के लिए इंडिगो के साथ केस लड़ेगी
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने शनिवार को कहा कि वह अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी 'BE 6e' का नाम बदलकर 'BE 6' रखेगी और अदालत में '6e' कोड के ब्रांड अधिकारों के लिए इंडिगो के साथ केस लड़ेगी। महिंद्रा ने कहा, "अगर (इंडिगो के दावे) को चुनौती नहीं दी गई तो यह अल्फा-न्यूमेरिक अंकों पर एकाधिकार स्थापित करने की मिसाल कायम करेगा।"