महिंद्रा ने दही हांडी की तस्वीर शेयर कर बताए जीवन में सफल होने के 3 'Cs' मंत्र
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने जन्माष्टमी पर दही हांडी की एक तस्वीर 'X' पर शेयर की है। महिंद्रा ने लिखा, "दही हांडी कल है लेकिन मैंने आज यह तस्वीर शेयर की क्योंकि ह्यूमन पिरामिड बनाने में कनविक्शन (विश्वास), कमिटमेंट (प्रतिबद्धता) और कोलैबोरेशन (सहयोग) महत्वपूर्ण है।" उन्होंने लिखा, "आप जीवन में जो बनना चाहें लेकिन ये 3 'Cs' सफलता के मंत्र हैं।"