महिंद्रा फाइनेंस के कर्मचारी ने की अब्यूसिव सीनियर की शिकायत, हुआ फायर; महिंद्रा से मांगी मदद
महिंद्रा फाइनेंस के कर्मचारी होने का दावा करने वाले रोहित शर्मा नामक शख्स ने X पर दावा किया कि अब्यूसिव सीनियर शुभमोय बिस्वास की शिकायत किए जाने के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया। बकौल शर्मा, बिस्वास उनपर इस्तीफा देने का दबाव बना रहे थे और उनके पास सबूत हैं। शर्मा ने बिलियनेयर आनंद महिंद्रा से मदद मांगी है।