'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सीईसी ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्हें अमेरिका जाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि INDIA ब्लॉक की सरकार बनने पर ज्ञानेश कुमार को जेल जाना होगा। मोइत्रा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का ज़िक्र करते हुए कहा कि कुमार वहां जाकर उन्हें चुनाव में वोट चोरी करने की सलाह दे सकते हैं।