महुआ मोइत्रा ने अपनी शादी में पति पिनाकी के साथ किया डांस, वीडियो हुआ वायरल
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और पूर्व बीजेडी सांसद पिनाकी मिश्रा की जर्मनी में शादी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों डांस करते दिख रहे हैं। महुआ ने कथित तौर पर यह वीडियो अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर शेयर किया। उन्होंने 5 जून को पिनाकी के साथ तस्वीर शेयर कर शादी कर लेने की जानकारी दी थी।