महुआ मोइत्रा फिर फंसी, NCW चीफ पर विवादित बयान से बढ़ा बवाल
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा के खिलाफ एक टिप्पणी की, जिससे विवाद खड़ा हो गया है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब रेखा शर्मा हाथरस कांड में जान गंवाने वालों के परिजनों से मिलने गई थीं। महुआ ने इस पर कटाक्ष करते हुए एक टिप्पणी की थी।