महुआ मोइत्रा से पूछा गया, 'क्या आप कभी बीजेपी में जाएंगी?'; उन्होंने दिया जवाब
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या वह कभी बीजेपी में जाएंगी? महुआ ने जवाब दिया, "मेरा एक ही मकसद है कि जिस सेक्युलर भारत में जन्म लिया है, वह वैसा ही फिर से रहे। बीजेपी ने सांप्रदायिकता फैलाई है, मरते दम तक इसका विरोध करेंगे और बीजेपी को हटाने की लड़ाई लड़ते रहेंगे।"