महाकुंभ के चलते भारी भीड़ को संभालने के लिए अयोध्या को 6 ज़ोन में बांटा गया

महाकुंभ (प्रयागराज) मेले के बीच अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। इसके मद्देनज़र अयोध्या को 6 ज़ोन और 11 सेक्टरों में बांटा गया है। अयोध्या एसपी मधुवन सिंह ने कहा, "भक्तों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है...लाखों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं।" अयोध्या, प्रयागराज से करीब 160 किलोमीटर दूर है।

Load More