महाकुंभ की टेंट सिटी में होंगी सुपर डीलक्स होटल जैसी सुविधाएं, ₹35000/दिन तक होगा किराया

यूपीएसटीडीसी द्वारा प्रयागराज महाकुंभ 2025 मेला क्षेत्र के सेक्टर-20 (अरैल) में सुपर डीलक्स होटल जैसी सुविधाओं से लैस 2000 से अधिक कॉटेज (तंबू) स्थापित किए जा रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि यहां सुपर डीलक्स टेंट विला, महाराजा, स्विस कॉटेज और डॉरमेटरी प्रारूप में कॉटेज उपलब्ध रहेंगे जिनका प्रतिदिन का किराया ₹1,500 से ₹35,000 के बीच होगा।

Load More