महाकुंभ के पहले अमृत स्नान पर 3.5 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी, सीएम योगी ने शेयर कीं तस्वीरें
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया है कि मंगलवार को मकर संक्रांति पर महाकुंभ 2025 के पहले अमृत स्नान पर 3.5 करोड़ से अधिक संतों/श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई। सीएम योगी ने X पर कई तस्वीरें भी शेयर कीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तस्वीरें शेयर कर लिखा, "महाकुंभ में भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम!"