महाकुंभ के मौके पर प्रयागराज में तैयार की जा रही दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली
महाकुंभ के मौके पर प्रयागराज (यूपी) में दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली तैयार की जा रही है। इस रंगोली को यमुना क्रिश्चियन कॉलेज में नगर निगम की तरफ से बनाया जा रहा है। यह रंगोली 55,000 वर्ग फीट क्षेत्र में फैली रहेगी जिसे बनाने में 11 टन रंग का इस्तेमाल किया जाएगा। यह रंगोली मंगलवार को बनकर तैयार हो जाएगी।