महाकुंभ के लिए रेलवे ने जारी किया 20 स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल
रेलवे ने प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में लगने वाले महाकुंभ मेले के लिए 20 स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें मैसूर से दानापुर और साबरमती से बनारस तक अलग-अलग शहरों के लिए ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें अलग-अलग तिथियों पर महाकुंभ के दौरान चलेंगी। गौरतलब है कि महाकुंभ के लिए रेलवे 3,000 विशेष ट्रेनें चलाएगा।