महाकुंभ को लेकर जारी हुआ प्रयागराज पहुंचने और ज़िले का ट्रैफिक प्लान
प्रयागराज में आज (13 जनवरी) से शुरू हुए महाकुंभ को लेकर ज़िला प्रशासन ने जौनपुर मार्ग, वाराणसी मार्ग, मिर्ज़ापुर मार्ग, रीवा-चित्रकूट मार्ग, कौशांबी मार्ग और प्रतापगढ़-अयोध्या मार्ग को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी किया है। घाटों से 2 किलोमीटर की दूरी पर 24 पार्किंग बनाई गई हैं। 10 सीमावर्ती ज़िलों से आने वाले वाहनों के लिए 102 पार्किंग की व्यवस्था है।