महाकुंभ भगदड़ के दौरान चर्चा में रहीं तान्या मित्तल बनीं बिग बॉस का हिस्सा, कितनी है नेटवर्थ?
इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल 'बिग बॉस-19' की प्रतिभागी बन गई हैं। वह 'मिस एशिया टूरिज़्म 2018' रही हैं और लाइफस्टाइल ब्रैंड 'हैंडमेड विद लव बाय तान्या' की फाउंडर हैं जो हैंडबैग, हैंडकफ और साड़ियां बेचता है। बकौल रिपोर्ट्स, उनकी नेटवर्थ ₹2 करोड़ है। दरअसल, तान्या ने प्रयागराज महाकुंभ-2025 में मची भगदड़ में कई लोगों की जान बचाने का दावा किया था।