महाकुंभ भगदड़ को लेकर बुलाई जाए सर्वदलीय बैठक, छिपाए जा रहे मृतकों के आंकड़े: अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा में कहा है, "मैं मांग करता हूं कि महाकुंभ की व्यवस्थाओं व भगदड़ के बारे में स्पष्टीकरण देने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए।" उन्होंने कहा, "महाकुंभ में हुई भगदड़ में मारे गए लोगों के आंकड़े छिपाए जा रहे हैं, मृतकों का आंकड़ा और उनके नामों की लिस्ट जारी की जानी चाहिए।"