महाकुंभ भगदड़ में हुई जनहानि और संपत्ति की हानि की भी जांच करेगा न्यायिक जांच आयोग
उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ (प्रयागराज) में हुई भगदड़ पर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट में बताया है कि जांच का दायरा बढ़ाकर इसमें जनहानि और संपत्ति की हानि को भी शामिल किया गया है। याचिकाकर्ता ने दलील दी थी कि सरकार द्वारा गठित न्यायिक जांच आयोग को एक सीमित जांच करने को कहा गया है।