महाकुंभ में 'खोया-पाया केंद्र' कैसे करेगा लोगों की मदद?
प्रयागराज (यूपी) में होने वाले महाकुंभ में 10 'खोया-पाया केंद्र' बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं जिनमें खोए, पाए लोगों और सामानों के बारे में लाइव अपडेट दिया जाएगा। वहीं, खोने की जानकारी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर भी दी जाएगी। इन केंद्रों से महाकुंभ से संबंधित घाटों और मार्गों की जानकारी भी मिलेगी।