महाकुंभ में 15 लाख से ज़्यादा विदेशी पर्यटक के आने का अनुमान है: केंद्रीय मंत्री शेखावत
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ मेले में 15 लाख से ज़्यादा विदेशी पर्यटकों के आने का अनुमान है जिनके लिए पर्यटन मंत्रालय ने एक टेंट सिटी तैयार की है। शेखावत के मुताबिक, इस टेंट सिटी में आयुर्वेद, योग और पंचकर्म जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।