महाकुंभ में 7.5 करोड़+ रुद्राक्ष की मालाओं से बनाए गए '12 ज्योतिर्लिंग' का वीडियो हुआ वायरल
प्रयागराज (यूपी) में आयोजित महाकुंभ में करीब 7.51 करोड़ से अधिक रुद्राक्ष की मालाओं से बनाए गए '12 ज्योतिर्लिंग' की तस्वीरें-वीडियो वायरल हो रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, इन ज्योतिर्लिंगों की ऊंचाई करीब 11 फीट, चौड़ाई 9 फीट और मोटाई 7 फीट है। इसे स्थापित करने वाले 'मौनी बाबा' के अनुसार, इन रुद्राक्ष को 10,000 गांवों से एकत्रित किया गया है।