महाकुंभ में अनियंत्रित होकर डूबी नाव, NDRF व SDRF ने 17 लोगों को बचाया
महाकुंभ (प्रयागराज) में सोमवार को गंगा नदी में एक नाव अनियंत्रित होकर डूब गई जिसमें सवार 17 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचा लिया गया। एनडीआरएफ ने बताया कि नाव में सवार 9 श्रद्धालुओं को एनडीआरएफ व 8 को एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों ने बचाया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी एक नाव पलटी थी जिसमें 10 लोग सवार थे।