महाकुंभ में अब तक 55 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी: यूपी सरकार
यूपी सरकार ने बताया है कि प्रयागराज में 13-जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अबतक 55 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, भारत की कुल आबादी के हिसाब से देश के 38% से अधिक लोगों ने संगम में डुबकी लगाई है। 26-फरवरी को अंतिम स्नान तक यह संख्या 60-करोड़ होने की उम्मीद है।