महाकुंभ में अमृत स्नान के दौरान नागा साधुओं के जत्थे में घुसा युवक, थप्पड़ मारकर निकाला गया बाहर
प्रयागराज में महाकुंभ मेले में बसंत पंचमी के दिन अमृत स्नान के दौरान एक युवक नागा साधुओं के जत्थे में घुस गया जिसके बाद साधुओं ने उसे थप्पड़ मार-मारकर बाहर निकाला। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सुरक्षाकर्मी बीच-बचाव करते हुए नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है, बसंत पंचमी पर महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आई थी।