महाकुंभ में कल्पवास कर रही हैं 'हिटलर दीदी' फेम ऐक्ट्रेस, बताया- कैसा है रहने का इंतज़ाम
सीरियल 'हिटलर दीदी' फेम ऐक्ट्रेस स्मिता सिंह प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में कल्पवास कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि वह टेंट में रह रही हैं जहां पर शौचालय है और 24 घंटे पीने के पानी की सुविधा है। वहीं, उन्होंने बताया कि ठंड से बचने के लिए वह कई लेयर में कपड़े पहन रही हैं।