महाकुंभ में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 60 करोड़ के पार पहुंची

प्रयागराज (यूपी) में चल रहे महाकुंभ में शनिवार शाम 4 बजे तक 1.11 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। मेला प्रशासन के मुताबिक, 13 जनवरी से अब तक 60.42 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। संभावना है कि शिवरात्रि के अंतिम स्नान पर्व 26-फरवरी तक यह संख्या 65 करोड़ से भी ऊपर पहुंच सकती है।

Load More