महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले जवानों को CM योगी का तोहफा, एक हफ्ते की छुट्टी का किया एलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को महाकुंभ में तैनात सभी जवानों को एक-एक हफ्ते की छुट्टी, महाकुंभ सेवा मेडल और प्रशस्ति पत्र भी देने की घोषणा की है। इसके अलावा उन्होंने अराजपत्रित पुलिसकर्मियों को ₹10,000-₹10,000 का स्पेशल बोनस देने का एलान किया। सीएम ने बताया कि जवानों को ये छुट्टियां अलग-अलग चरणों में दी जाएंगी।