महाकुंभ में पुण्य कमाने आए लोग शवों को लेकर गए, जेसीबी से उठाए गए शव: अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा में महाकुंभ में हुई भगदड़ मामले में कहा है कि लोग पुण्य कमाने आए थे और अपनों के शव लेकर गए। उन्होंने कहा, "महाकुंभ में शवों को जेसीबी से कहां फेंका गया? जेसीबी की मदद से हादसे वाली जगह के सबूत मिटाए गए हैं...इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई हो।"