महाकुंभ में पहुंचीं ईशा अंबानी, पति के साथ संगम में लगाई डुबकी
भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी मंगलवार को प्रयागराज के महाकुंभ में पहुंची जहां उनके साथ उनके पति आनंद पीरामल मौजूद रहे। ईशा और आनंद के संगम में स्नान व पूजा करने का वीडियो सामने आया है। इससे पहले उनके पिता मुकेश अंबानी अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ संगम में डुबकी लगाई थी।