महाकुंभ में पहुंचे नागा संत कृष्ण गिरि MNC में थे इंजीनियर, ₹40 लाख का पैकेज छोड़ा था
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रयागराज (यूपी) में महाकुंभ में पहुंचे नागा संत दिगंबर कृष्ण गिरि ने इंजीनियरिंग (एम.टेक) की है और वह मल्टीनैशनल कंपनी (एमएनसी) में सालाना ₹40 लाख के पैकेज पर नौकरी करते थे। 15 साल पहले हरिद्वार में नागा साधुओं से प्रभावित होकर उन्होंने संन्यास ले लिया। उन्होंने कहा कि पहले पैसे बहुत थे लेकिन सुकून नहीं था।