महाकुंभ में मुसलमानों के आने पर बैन नहीं, आकर सनातन को देखें: अखाड़ा परिषद
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा है कि महाकुंभ (प्रयागराज) में मुसलमानों के आने पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने कहा, "मुसलमानों के यहां आने पर उनका स्वागत किया जाएगा।" रवींद्र पुरी ने कहा, "आप (मुसलमान) यहां आएं और हमारे सनातन धर्म व हमारे द्वारा किए गए कार्यों को देखें।"