महाकुंभ में महाराष्ट्र से आए लोगों ने संगम में चंद्रशेखर आज़ाद की तस्वीर को लगवाई डुबकी
प्रयागराज (यूपी) के महाकुंभ में महाराष्ट्र से आए कुछ लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद की तस्वीर को संगम में डुबकी लगवाई। उन्होंने कहा, "चंद्रशेखर आज़ाद भले ही दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी तस्वीर को स्नान कराकर हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की उपस्थिति महाकुंभ में दर्ज कराना चाहते हैं।" 26 फरवरी को महाशिवरात्रि को महाकुंभ का अंतिम स्नान होगा।