महाकुंभ में रविवार को 1.36 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी, अबतक 52.83 करोड़ लोग कर चुके स्नान

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में चल रहे महाकुंभ में रविवार (16-फरवरी) शाम 6 बजे तक करीब 1.36 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। वहीं, 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 52.83 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महाकुंभ का हवाई सर्वेक्षण कर मेले में यातायात व अन्य सुविधाओं की समीक्षा की।

Load More