महाकुंभ में लाठीचार्ज के दावे के साथ वीडियो किया गया शेयर, गूगल टूल से सामने आया सच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान करने आए श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज किया है। एक X यूज़र ने कमेंट किया, "यह यूपी सरकार की महाकुंभ व्यवस्था। **गुंडाराज**" हालांकि, गूगल टूल से की गई पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो झारखंड में लाठीचार्ज का है।