महाकुंभ में विदेशी श्रद्धालुओं ने गाया 'कालभैरवाष्टक', वीडियो आया सामने
प्रयागराज (यूपी) में चल रहे महाकुंभ के दौरान विदेशी श्रद्धालुओं ने संस्कृत का प्राचीन स्तोत्र 'कालभैरवाष्टक' गाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में विदेशी श्रद्धालु हाथ जोड़कर पूरी भक्ति व श्रद्धा के साथ 'कालभैरवाष्टक' का पाठ करते दिख रहे हैं और वहां भीड़ लगी हुई है। 'कालभैरवाष्टक' भगवान शिव के रौद्र स्वरूप कालभैरव की स्तुति है।