महाकुंभ में वायरल हुईं मोनालिसा ने निर्देशक सनोज मिश्रा के खिलाफ दर्ज कराया POCSO केस
महाकुंभ में वायरल हुईं मोनालिसा ने निर्देशक सनोज मिश्रा के खिलाफ पॉक्सो का मामला दर्ज कराया है। मोनालिसा ने फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की शूटिंग के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार और गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के अनिल विलायिल समेत 3 अन्य लोगों के खिलाफ भी पॉक्सो का मामला दर्ज कराया है।