महाकुंभ में श्रद्धालुओं को डूबने से बचाएगा 'रोबोटिक लाइफबॉय' नामक वॉटर रोबोट
एसएसपी राजेश द्विवेदी के अनुसार, प्रयागराज (यूपी) में होने वाले महाकुंभ-2025 में स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को डूबने से बचाने के लिए 'रोबोटिक लाइफबॉय' नाम के वॉटर रोबोट लगाए जाएंगे। ये रोबोट मुंबई की पोटेंशियल रोबोटिक सॉल्यूशन ने डिज़ाइन किए हैं जो 140 किलोग्राम तक वज़न उठा सकते हैं और पानी में 30 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से चल सकते हैं।